—Advertisement—

Cockroach भगाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे, खुशबू से ही दूर भाग जाएंगे तिलचट्टे

[inb_subtitle]

Author Picture
Published On: May 21, 2026
Cockroach भगाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे, खुशबू से ही दूर भाग जाएंगे तिलचट्टे
— Cockroach भगाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे, खुशबू से ही दूर भाग जाएंगे तिलचट्टे

—Advertisement—

Cockroach भगाने वाले पौधे: हेलो गाइस, घर में कॉकरोच बढ़ जाएं तो किचन से लेकर स्टोर रूम तक हर जगह परेशानी बढ़ जाती है। कई लोग स्प्रे और केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन छोटे बच्चों और पालतू जानवरों वाले घरों में यह हमेशा सुरक्षित विकल्प नहीं माना जाता। ऐसे में कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनकी तेज खुशबू कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वे उनसे दूर रहने लगते हैं। अगर आपके घर में भी तिलचट्टों का आतंक बढ़ गया है, तो गमले में ये पौधे लगाकर आप काफी हद तक राहत पा सकती हैं।

Mint Plant

पुदीने का पौधा सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि कॉकरोच को दूर रखने के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसकी तेज खुशबू तिलचट्टों को पसंद नहीं आती, जिससे वे आसपास कम दिखाई देते हैं। आप इसे किचन की खिड़की, बालकनी या दरवाजे के पास गमले में लगा सकती हैं। इसकी देखभाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं होती और गर्मियों में यह आसानी से बढ़ता है।

Lavender Plant

लैवेंडर का पौधा अपनी खुशबू के लिए काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इसकी महक कॉकरोच और कुछ दूसरे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है। यह घर को फ्रेश खुशबू देने के साथ सजावट का भी काम करता है। आप इसे धूप वाली जगह पर रख सकती हैं ताकि पौधा अच्छी तरह बढ़ सके।

Lemongrass Plant

लेमनग्रास की तेज साइट्रस खुशबू तिलचट्टों को पसंद नहीं आती। यही वजह है कि कई लोग इसे घर के बाहर या किचन एरिया के आसपास लगाना पसंद करते हैं। यह पौधा कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ जाता है और घर के आसपास ताजगी का एहसास भी देता है।

Tulsi Plant

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है। धार्मिक महत्व के साथ साथ इसकी खुशबू भी कई छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है। किचन या घर के एंट्री पॉइंट के पास तुलसी रखने से कॉकरोच कम नजर आ सकते हैं और घर में ताजगी भी बनी रहती है।

घर को ऐसे रखें कॉकरोच फ्री

सिर्फ पौधे लगाने से ही नहीं बल्कि घर की साफ सफाई रखना भी बहुत जरूरी है। किचन में खाना खुला न छोड़ें, गीले कोनों को सूखा रखें और कूड़ेदान को रोज साफ करें। पौधों की खुशबू के साथ अगर थोड़ी साफ सफाई का ध्यान रखा जाए तो कॉकरोच की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

About the Author

मैं प्रतिष्ठा तिवारी करीब 3 साल से लाइफस्टाइल, वेलनेस, क्राइम और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हूं। RNVLive से जुड़ने से पहले मैं हिंदुस्तान, टाइम्स और न्यूज 19 के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुकी हूं। मैंने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन राम लाल आनंद कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है। मैं मीडिया में अपने अनुभव के साथ आप तक सटीक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती रहूंगी।… Read More

Related News

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, support@rnvlive.com पर हमसे संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment