Mother’s Day Royal Gift: मदर्स डे पर गिफ्ट चुनना आसान नहीं होता, क्योंकि हर कोई चाहता है कि मां को कुछ ऐसा दिया जाए जो खास भी हो और यादगार भी। अगर आप इस बार कुछ ट्रेडिशनल और रॉयल देना चाहते हैं तो कांजीवरम साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। अपनी भारी सिल्क, शानदार बॉर्डर और बारीक कारीगरी के लिए मशहूर कांजीवरम साड़ी हर महिला के वॉर्डरोब की शान होती है।
कांजीवरम साड़ी क्यों है परफेक्ट गिफ्ट
कांजीवरम साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। यह साड़ी लंबे समय तक टिकती है और हर खास मौके पर पहनी जा सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका रिच लुक और शानदार टेक्सचर है जो पहनते ही अलग ही रॉयल फील देता है।
ट्रेडिशनल गोल्ड बॉर्डर साड़ी
अगर आप क्लासिक लुक देना चाहते हैं तो गोल्ड बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी सबसे सही विकल्प है। यह डिजाइन कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता और हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगता है।
टेम्पल डिजाइन कांजीवरम
टेम्पल मोटिफ वाली साड़ियां बहुत ही खास होती हैं। इसमें बॉर्डर पर मंदिर के पैटर्न बने होते हैं जो इसे पारंपरिक और एलिगेंट बनाते हैं। यह साड़ी खासकर फेस्टिव और पूजा के लिए perfect रहती है।
ब्राइट कलर कांजीवरम साड़ी
लाल, हरा, नीला और मैरून जैसे ब्राइट रंग कांजीवरम साड़ी में बेहद आकर्षक लगते हैं। ये रंग साड़ी को और ज्यादा रिच और फेस्टिव लुक देते हैं।
मीनाकारी वर्क साड़ी
मीनाकारी डिजाइन वाली कांजीवरम साड़ी में रंगीन धागों से की गई कढ़ाई इसे और भी खास बनाती है। यह साड़ी उन लोगों के लिए सही है जो थोड़ी अलग और यूनिक स्टाइल पसंद करते हैं।
मिनिमल कांजीवरम साड़ी
अगर आपकी मां सिंपल और क्लासी लुक पसंद करती हैं तो मिनिमल डिजाइन वाली कांजीवरम साड़ी एक अच्छा विकल्प है। हल्के बॉर्डर और सॉफ्ट रंगों में यह साड़ी बहुत एलिगेंट लगती है।
कैसे चुनें सही कांजीवरम साड़ी
साड़ी चुनते समय सबसे पहले रंग और डिजाइन पर ध्यान दें। ऐसा कलर चुनें जो आपकी मां की पर्सनैलिटी पर सूट करे। इसके अलावा साड़ी का वजन भी ध्यान में रखें ताकि पहनने में आरामदायक हो।
कैसे करें स्टाइल
कांजीवरम साड़ी को गोल्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल करना सबसे अच्छा लगता है। एक सिंपल बन और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ यह लुक और भी निखर जाता है।

